{"_id":"6238d472d03af55c3c69cbc3","slug":"illegal-liquor-sold-on-holi-five-accused-including-father-and-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: होली पर खूब बेची अवैध शराब, पिता-पुत्र समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: होली पर खूब बेची अवैध शराब, पिता-पुत्र समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Mar 2022 01:09 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:09 AM IST
सार
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में अवैध शराब बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा है। उन्होंने बताया कि रविवार रात कटघर पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी और कटघर पुलिस की संयुक्त टीमों ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने पिता पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर अवैध शराब, फर्जी क्यूआर कोड और ढक्कन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह होली पर काफी मात्रा में अवैध शराब तैयार कर बेच चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में अवैध शराब बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा है। उन्होंने बताया कि रविवार रात कटघर पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान कटघर के भदौड़ा निवासी नरोत्तम और मझोला के मझोली निवासी मलखान सिंह को रफ्तार ब्रांड के 48 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इन दोनों से पूछताछ के बाद टीम ने दस सराय में अनिल उर्फ घनश्याम के घर दबिश दी। यहां से अनिल उर्फ घनश्याम, मझोला के चंदननगर निवासी बबलू सक्सेना और कटघर के भदौड़ा निवासी नरोत्तम के अभिषेक सागर को गिरफ्तार कर लिया। टीम को मौके से रफ्तार ब्रांड के 97 क्वार्टर और शराब बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला 30 लीटर ईएनए (एक्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) इसके अलावा कैपिटल ब्रांड के 46 खाली क्वार्टर, 84 नकली क्यूआरकोड, 216 ढक्कन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने होली त्योहार पर अवैध शराब बनाकर सप्लाई की थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली की बंद फैक्टरी के नाम का क्यूआर कोड इस्तेमाल कर रहे थे आरोपी
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी कटघर क्षेत्र के दस सराय में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। आरोपी बरेली की बंद पड़ी सुपीरियल डिस्टलरी के नाम का क्यूआर कोड इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपी अनिल उर्फ घनश्याम ने पुलिस और आकबारी टीम की पूछताछ में बताया कि बरामद क्यूआर कोड उसे अनीस निवासी करूला थाना कटघर उपलब्ध कराता था। जबकि ढक्कन अनिल सैनी निवासी अंबेडकर नगर थाना कटघर लेकर आता था। जबकि ईएनए (एक्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल) उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम उर्फ रिंकू उपलब्ध कराता था। आरोपियों ने बताया कि नरोत्तम और मलखान शराब की सप्लाई करते हैं और इंदरपाल व खूब सिंह शराब की बिक्री करते हैं।
ये आरोपी हैं फरार
खूब सिंह निवासी पीतल बस्ती थाना कटघर
इंदरपाल निवासी रतनपुर कलां थाना पाकबड़ा
अनीस निवासी करूला जाहिद नगर थाना कटघर
अनिल सैनी निवासी अंबेडकर नगर थाना कटघर