{"_id":"66270be15194202bd40d00b7","slug":"illegal-construction-of-two-factories-will-be-demolished-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-386874-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गांगन किनारे दो फैक्टरियों का अवैध निर्माण होगा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गांगन किनारे दो फैक्टरियों का अवैध निर्माण होगा ध्वस्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। गांगन नदी किनारे दो फैक्टरियों लोहिया ब्रास और दीवान एंड संस के लोगों पर करीब दो हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा करने के साथ वहां अवैध निर्माण करा लेने का आरोप है। लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में स्थित इन दोनों फैक्टरियों के अवैध निर्माण का मामला संज्ञान में आने के बाद एमडीए प्रशासन ने नोटिस जारी कर सुनवाई के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश पारित किया गया है। एमडीए प्रशासन अब उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा है।
लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में गांगन नदी के पास शहर की दो औद्योगिक इकाइयां लोहिया ब्रास व दीवान एण्ड संस स्थापित हैं। एमडीए प्रशासन के मुताबिक दोनों ही फैक्टरियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के अतिरिक्त गांगन नदी की भी करीब दो हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा करने के साथ उस पर कुछ निर्माण भी करा लिया गया है।
एमडीए के संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद टीम भेज कर जब परीक्षण कराया गया तो अवैध कब्जा व अवैध निर्माण का मामला सामने आया। जिसके आधार पर दोनों फैक्टरियों के संचालकों को नोटिस जारी कर सुनावाई के बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश पारित किया गया है। वीसी ने शैलेष कुमार ने बताया कि ध्वस्तीकरण का आदेश पारित होने के बाद एमडीए ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों फैक्टरियों के स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त किए गए अवैध निर्माण वाले भाग को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- एमडीए प्रशासन द्वारा पारित ध्वस्तीकरण का आदेश गलत ढंग से जारी किया गया है। जिसकी अपील सक्षम न्यायालय में कर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया गया। - विभोर गुप्ता, डायरेक्टर लोहिया ब्रास
मैंने किसी तरह का कोई भी अवैध कब्जा या निर्माण नहीं कराया है। एमडीए प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश की मुझे जानकारी है। सक्षम न्यायालय में उसे चुनौती दी जाएगी। सुरेंद्र गांधी, डायरेक्टर दीवान एंड संस