फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IFTM University bus students attacked

आईएफटीएम विश्वविद्यालय के बस सवार छात्रों पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
IFTM University bus students attacked
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। आईएफटीएम विश्वविद्यालय की बस में सवार छात्रों पर रंजिश में हमला कर दिया गया। पीड़ित छात्रों ने आरोप लगाया कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। फायरिंग से बस में चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर छात्रों का दूसरा गुट फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम आईएफटीएम की बस छात्र-छात्राओं को लेकर शाम करीब 5.30 बजे डींगरपुर लेकर जा रही थी। बकेनिया गांव के पास रामरहीम पेट्रोल पंप के पास लोदीपुर राजपूत गांव निवासी आरोपी ने अपने साथ चार साथियों के साथ बाइक लगाकर बस को रुकवा दिया। इसके बाद छात्रों के दूसरे गुट ने बस में सवार छात्रों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बस में सवार छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। आरोप है कि आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। भीड़ को आते देख आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रोथ सेंटर चौकी पर बस को ले आई। इस घटना के संबंध में तीनों छात्रों ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलने के बाद संस्थान के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित छात्रों से तहरीर ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की आपस में मारपीट होने की सूचना मिली है। फायरिंग होने की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed