फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If you want to avoid accidents, then move carefully from zero point.

हादसों से बचना है तो जीरो प्वाइंट से संभल कर निकलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
If you want to avoid accidents, then move carefully from zero point.
कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर मीटिंग लेते डीएम। अमर उजाला
मुरादाबाद। शहर का कोहिनूर तिराहा हो या रामपुर दोराहा, रामगंगा के पुल पर भी चलना खतरे से खाली नहीं है। इन स्थानों पर हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यातायात और परिवहन विभाग के आंकड़े इसका खुलासा हुआ है। यह तो शहर के कुछ स्थान हैं, जो हादसों के लिए जाने जाते हैं। जबकि दोनों विभागों ने शहर के साथ जिले भर में ऐसे 17 ब्लैक स्पॉट बताए हैं, जहां हादसों में साल दर साल वृद्धि हो रही है। जिले में सड़क हादसों की संख्या में भी 29 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि मृतकों की संख्या में 43 फीसदी की बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान यातायात और परिवहन विभाग ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। बताया कि सात माह में सड़क हादसों की संख्या जनवरी से जुलाई 2020 तक 219, 2021 में संख्या बढ़कर 238 और 2022 में यह संख्या 308 हो गई है। सात माह के दौरान मृतकों की संख्या 2020 में जनवरी से लेकर जुलाई तक 121, 2021 में 133 और 2022 में यह संख्या बढ़कर 172 तक पहुंच गई है। इसी प्रकार हादसों में घायलों की संख्या 2020 में 170, 2021 में 204, 2022 में 297 हो गई है। आंकड़ों के हिसाब से तीन साल पहले एक माह में 17 लोगों की मौत होती थी लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है। पिछले सात माह के बाद सड़क हादसों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी चिंताजनक है। हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट को ठीक करना होगा। पहले ब्लैक स्पॉट की संख्या नौ थी। इनमें चार स्पॉट को लोनिवि ने ठीक किया लेकिन अब ब्लैक स्पॉट की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
विज्ञापन

ये हैं 17 ब्लैक स्पॉट
एक स्थान पर मृतकों की संख्या दस होने पर ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। जिले में लोनिवि के तहत ब्लैक स्पॉट कोहिनूर तिराहा, जटपुरा, ताहरपुर, डींगरपुर, महमूदपुर माफी, डूंगरपुर, रामगंगा नदी पुल, दलपतपुर चौराहा शामिल हैं। इसी प्रकार एनएचएआई के अंतर्गत ब्लैक स्पॉट रामपुर दोराहा, जीरो प्वाइंट, ग्राम श्योहारा बाजे, गणेश घाट, हाथीपुर, ओल्ड टोल प्लाजा चंदौसी कट, नानपुर, जलालपुर और जटपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों में ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करें अभियंता
सड़क हादसों की संख्या रोकने के लिए लोनिवि और एनएचएआई के अभियंताओं को ब्लैक स्पॉट 15 दिनों में दुरुस्त करना होगा। यदि संबंधित मार्गों के टेंडर नहीं हुए हैं तो टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूरा करना जरूरी है।
सड़क सुरक्षा समिति के दौरान ये निर्देश जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिए। उन्होंने बताया कि कार्य योजना बनाकर सड़क हादसों को हर हाल में कम करना होगा। यातायात और परिवहन विभाग दुर्घटना के कारणों की समीक्षा करेंगे। सड़कों को चौड़ा करने के लिए आरटीओ आफिस से लेकर संभल चौराहे तक के बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। खंभे सड़क के लिए बाधक नहीं बनेंगे। इस मामले में प्रगति के लिए प्रतिमाह समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। ब्लैक स्पॉटों को दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने पर बल
जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने वाला नेक व्यक्ति माना जाता है। ऐसे लोगों को शासन की तरफ से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इस मामले में डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी कि वे पेट्रोल पंप मालिकों से नेक व्यक्ति के बारे में पंप पर होर्डिंग लगाएंगे। इस मामले में सूचना देने के लिए सड़कों के किनारे बसे ग्रामीण महिला और पुरुषों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्कूल में बच्चों को भी नेक व्यक्ति के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षाधिकारी से लेकर अन्य विभाग के लोग कार्य करेंगे। इस मामले में अस्पतालों के संचालकों को भी अगली बैठक में बुलाया जाएगा। वे भी नेक व्यक्तियों के प्रचार के लिए डिस्प्ले लगाएंगे ताकि लोगों का जीवन बचाया जा सके।
मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता
पुलिस अधीक्षक यातायात को हिट एंड रन के दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों को लाभ देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई। एसपी इंश्योरेंस कंपनी से समन्वय स्थापित करते हुए दुर्घटना में मृतक के परिजनों को शासन से निर्धारित दो लाख रुपये दिलाने की पहल करेेंगे।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एडीएम सिटी आलोक वर्मा, आरटीओ प्रवर्तन आर के सिंह, एसपी यातायात अशोक कुमार, सदस्य कपिल रस्तोगी, सहित समिति से समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed