फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   if nizam will not change then it will end of our existence says azam khan

निजाम नहीं बदला तो खत्म हो जाएगा वजूद, मोदी ने हाथों में झाड़ू दी, मैं कलम देना चाहता हूं: आजम

Sat, 20 Apr 2019 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
if nizam will not change then it will end of our existence says azam khan
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

72 घंटे का प्रतिबंध हटने के बाद मुरादाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के एकजुट होने से ही दिल्ली का निजाम बदलेगा। आजम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई अभियान का झाड़ू आपके बच्चों के हाथों में देना चाहा, मैं बच्चों के हाथों में कलम देना चाहता हूं। जनता को तय करना है उन्हें झाड़ू चाहिए या कलम। 

विज्ञापन


जामा मसजिद स्थित पार्क में गठबंधन प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन के समर्थन में आयोजित जनसभा में आजम ने कहा कि बसपा, सपा और रालोद की इतनी बड़ी ताकत है इसमें सभी जालिम साफ हो जाएंगे। इसलिए अपनी ताकत को पहचानो। खुद के साथ ज्यादती मत करो और इंसाफ करो। उत्तरप्रदेश ही हिंदुस्तान के हालात बदलने वाला है। आजम ने उर्दू गेट और यूनिवर्सिटी के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, बटन दबाने का मौका मिल रहा है। यह हाथ से निकल गया तो हाथ मसलने के सिवाय कुछ नहीं मिलेगा। जनसभा में जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल, महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी समेत सपा विधायक और रालोद और बसपा के नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मीडिया को जालिम और दुश्मन बताया
रामपुर से प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा का नाम लिए बगैर आपत्तिजनक बयानबाजी करने पर 72 घंटे चुनावी प्रचार करने से प्रतिबंधित रहे सपा नेता आजम खां ने मीडिया पर भड़ास उतारी। उन्होंने कहा कि मीडिया ने दो दिन जो जुबान मेरे लिए इस्तेमाल की मैं पत्थर से बना न होता तो दिल फट जाता और मैं मर जाता। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करने से इंकार कर दिया। चुनाव मंच से मीडिया पर कई आरोप लगाए। कहा, इनकी खबरों पर मत जाना। ये बहुत जालिम और तुम्हारे दुश्मन हैं। आजम ने कहा, मैं तुम्हारी आवाज हूं। तुम्हारे दिल की धड़कन हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed