{"_id":"5c3a56b1bdec22738004de69","slug":"i-started-talking-about-sp-bsp-coalition-says-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठजोड़ से देश की सियासत में आएगा बदलाव, आजम बोले- सपा-बसपा गठबंधन की बात मैंने की थी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठजोड़ से देश की सियासत में आएगा बदलाव, आजम बोले- सपा-बसपा गठबंधन की बात मैंने की थी शुरू
Sun, 13 Jan 2019 02:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा के चुनावों में सपा-बसपा के बीच यूपी में अधिकृत रूप से गठबंधन का एलान होने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि हम तो बहुत पहले से चाहते थे और इस तहरीक के शायद बानी ही हम हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की शुरूआत मैंने अपनी पार्टी में शुरू की थी।
विज्ञापन
आजम खां ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैंने ही अखिलेश यादव से कहा था कि सपा-बसपा का गठबंधन बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान की सियासत का रुख बदलने के लिए उत्तर प्रदेश अकेला काफी है। गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव में अनुमानित सीटों के सवाल पर आजम खान ने कहा देखिए हमें कोई खुदाई दावा तो नहीं है लेकिन जितनी सीटें विपक्ष की पिछली बार थी पार्लियामेंट में भाजपा की उससे कम आनी चाहिए।
विज्ञापन
आजम ने आशंका जताई कि वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि डर इसलिए नहीं है कि मशीनों में बेईमानी की गुंजाइश है हम अपने नेताओं से बात करेंगे और जहां-जहां गठबंधन हो रहा है उन नेताओं से भी की भाजपा की डूबती हुई नाव को सिर्फ मशीनें बचा सकती हैं अगर इस पर नहीं नजर नहीं रखी गई तो जो जीता वही सिकंदर कहलाएगा।
विज्ञापन
गठबंधन पर अन्य दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया
डर का गठबंधन है, कोई फर्क नहीं पड़ेगा : औलख
रामपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का कहना है कि सपा-बसपा ने नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व से डर कर गठबंधन किया है। यह डर का गठबंधन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता को सपा-बसपा की हकीकत पता है। आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा यूपी में 2014 से भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस के प्रति लोगों में बढ़ रहा है विश्वास: कपूर
कांग्रेस से राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर का कहना है कि सपा-बसपा ने भाजपा के दबाव में गठबंधन किया है। कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली सफलता इस बात का प्रमाण है। सपा-बसपा ने इस राज्यों में भी अपने प्रत्याशी उतारे थे।
गठबंधन धर्म का पालन करेंगे : सागर
बसपा के मुख्य जोन प्रभारी सुरेंद्र सागर का कहना है कि सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान से पूरे देश की राजनीति में बदलाव आएगा। यूपी में भाजपा का सफाया हो जाएगा। सपा-बसपा की आंधी में भाजपाई उड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर संसदीय सीट से चाहे टिकट किसी को भी मिले हम गठबंधन धर्म को निभाएंगे और गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।
सम्मान नहीं तो अन्य विकल्प भी हैं मौजूद: आसिम
रालोद के प्रदेश महासचिव आसिम खां का कहना है कि यह गठबंधन है महागठबंधन नहीं। रालोद को दोनों दल कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए रालोद का सहारा लेना पड़ेगा। अगर गठबंधन में रालोद को सम्मान नहीं मिलता है तो हम अन्य विकल्प तलाशेंगे। अभी भी वक्त है, गठबंधन में रालोद को सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए।