{"_id":"6a0afc17d526c59fb2689c13b1825286","slug":"husband-file-case-against-mla-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के करीबी को दंडित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के करीबी को दंडित किया जाए
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की एंट्री के चलते तीन साल से सुर्खियों में चला आ
विज्ञापन
रहा चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम का हाईप्रोफाइल फेमिली ड्रामा अब
अदालत की चौखट तक जा पहुंचा है। विधायक पहले ही तलाक के लिए फेमिली कोर्ट
में अर्जी दाखिल कर चुकी हैं। अब उनके पति ने भी विधायक पत्नी के करीबी
पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कर उसे दंडित करने की
गुहार लगाई है। विधायक के पति दिलीप वार्ष्णेय ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
की अदालत में एक याचिका दाखिल करके आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी
को करीब ढाई साल पहले उसके करीबी कार्यकर्ता के साथ बेडरूम में देखा था।
मुकुल लगातार उनकी पत्नी के संपर्क में है। अदालत ने केस को पंजीकृत करते
हुए सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की है।