{"_id":"62def3777df4fb6fc84d1972","slug":"husband-died-and-wife-injured-in-accident-city-news-mbd4357782115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
हादसे में जान गंवाने वाले करन सिंह (42) रामपुर जनपद के शहजाद नगर थानाक्षेत्र के जादवपुर गांव निवासी थे। करन सिंह खेतीबाड़ी करते थे। परिवार में पत्नी कमलेश, तीन बेटे महावीर, रोहताश और महेश व एक बेटी शीतल है। परिवार के लोगों ने बताया कि कमलेश की बहन की बेटी नया मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। सोमवार सुबह नौ बजे करन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश बाइक से अस्पताल जा रहे थे। करन सिंह की बाइक कटघर थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास पहुंची, इसी दौरान पाकबड़ा की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने करन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर करन सिंह के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। हादसा करने वाली कार कब्जे में ले ली गई है। जबकि मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।