फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband admitted his mistake...the family was saved from breaking apart

Moradabad News: पति ने स्वीकार की गलती...टूटने से बचा परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Husband admitted his mistake...the family was saved from breaking apart
मुरादाबाद। वन स्टॉप सेंटर में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने, बच्चों के लिए भरण-पोषण न देने की शिकायत करवाई थी। सेंटर की सदस्यों ने पति को बुलाकर उसकी गलतियों का अहसास करवाया। पति ने न सिर्फ अपनी गलती स्वीकार की, बल्कि अपने परिवार को टूटने से बचाते हुए पत्नी को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

सेंटर मैनेजर गुंजन शर्मा और काउंसलर तनिषा दिवाकर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दस वर्ष पहले हुई थी। उसके पति निजी कंपनी में नौकरी करता है और तीन बच्चे हैं। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति के एक महिला से अवैध संबंध हो गए। इसके बाद वह महिला के साथ मारपीट करने लगा। इसके अलावा वह बच्चों के भरण-पोषण में खर्च भी नहीं दे रहा था। पिता की हरकतों की वजह से बच्चे भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। काफी समझाने के बाद भी जब उनके व्यवहार में परिवर्तन नहीं हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से महिला ने वन स्टॉप सेंटर में शिकायत दर्ज करवाई। तनीषा और उनकी टीम ने महिला के पति को वन स्टॉप सेंटर बुलाया और उनके द्वारा ऐसा किए जाने के कारणों के बारे में जानकारी ली। टीम ने विभिन्न प्रकार के उदाहरण और पारिवारिक मूल्यों का हवाला देते हुए कई बार काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के बाद पति ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में अपने पूरे परिवार का बेहतर तरीके से ध्यान रखने की जिम्मेदारी स्वीकार की। काउंसलर तनिषा दिवाकर ने बताया कि महिला से उनकी पारिवारिक स्थिति के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed