फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hundred of corona in one day, figure reached near three hundred

एक दिन में कोरोना का सैकड़ा, तीन सौ के करीब पहुंचा आंकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hundred of corona in one day, figure reached near three hundred
कोरोना का इकाई दहाई से शुरू हुआ आंकड़ा सैकड़े में पहुंच गया है। एक दिन में कोरोना ने शतक लगा दिया। बुधवार को जिले में सीएमओ के ड्राइवर और जिला अस्पताल के एक्सरे टेक्निशियन समेत 107 लोग संक्रमित पाए गए। इस लहर में संक्रमित मरीजों आंकड़ा तीन सौ के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का दायरा बढ़ने लगा है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन दोगुनी होने लगी है। 28 दिसंबर को शुरू हुआ संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 107 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें एक निजी शैक्षणिक संस्थान के सबसे अधिक तीस लोग शामिल हैं। संक्रमितों में सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग का ड्राइवर, जिला अस्पताल में तैनात एक्सरे टेक्निशियन और स्टाफ नर्स भी शामिल है। इसके अलावा एक ही परिवार के तीन सस्दयों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं तीन परिवारों में दो-दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में नौ बच्चे भी शामिल हैं। इनकी उम्र तीन साल से दस साल के बीच है। 107 संक्रमितों का आंकड़ा इस लहर का अब तक का सर्वाधिक है। इसके साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 298 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed