फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hunar Haat to be organised in Rampur every year since now

अब रामपुर में हर साल लगेगा हुनर हाट, प्रतिदिन आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mon, 07 Dec 2020 01:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Dec 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Hunar Haat to be organised in Rampur every year since now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रामपुर में अब हर साल दिसंबर माह में हुनर हाट का आयोजन होगा। हुनर हाट में देश भर के दस्तकार भाग लेंगे। इसका फायदा रामपुर और उसके आसपास के जनपदों के दस्तकारों-शिल्पकारों को होगा। इस साल रामपुर में 18 से 27 दिसंबर तक हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


हुनर हाट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके समापन के मौके पर आत्मनिर्भर भारत मुशायरा-कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हुनर हाट में हर समाज के दस्तकार और शिल्पकार भाग लेंगे। 
विज्ञापन


रामपुर में आयोजित हुनर हाट में लगभग 150-200 स्टाल लगाए जाएंगे। यहां कश्मीर से लेकर केरल के दस्तकार और शिल्पकार आएंगे। उन्होंने बताया कि हुनर हाट के स्टाल ई प्लेटफार्म पर होंगे। दुनिया के किसी देश के खरीददार दस्तकारों और शिल्पकारों से संपर्क कर उनको ऑर्डर दे सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने बताया कि रामपुर में आयोजित हुनर हाट में खादी ग्रामोद्योग के नौ स्टाल होंगे। केरल और लद्दाख के हर्बल प्रोडक्ट्स के स्टाल भी सजाए जाएंगे। मेले का खास आकर्षण का केंद्र चांदनी चौक (दिल्ली) के चाट के स्टाल होंगे। चांदनी चौक के चाट के स्टाल पर वहां के पारंपरिक चाट का स्वाद रामपुर के लोग चख सकेंगे। 

नकवी ने बताया कि अब इस आयोजन में पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पिछले पांच वर्षों में पांच लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले "हुनर हाट" के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं।  

देश के दूर-दराज के क्षेत्रों के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार देने वाला हुनर हाट  स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादनों का "प्रामाणिक ब्रांड" बन गया है। उन्होंने बताया कि रामपुर में अब हर साल दिसंबर माह में हुनर हाट का आयोजन होगा।

नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा होगाः नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि नैनीताल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नकवी ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बात की है। 


उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। क्योंकि चौड़ीकरण के कार्य का शुभारंभ उनके प्रयासों से 2016 में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि हुनर हाट के उद्घाटन के मौके पर नितिन गडकरी 18 दिसंबर को रामपुर आएंगे तो उनसे इस मुद्दे पर विस्तार से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed