{"_id":"5f35a43f8ebc3e4ad42a3e53","slug":"home-wall-fall-in-rai-in-sambhal-moradabad-news-mbd359131770","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में गांव में मकान गिरा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में गांव में मकान गिरा, चार घायल
विज्ञापन
संभल के गांव खानपुर सराय उर्फ आलमपुर में बारिश से गिरे मकान का मलबा हटाते ग्रामीण।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल के गांव खानपुर सराय उर्फ आलमपुर में मूसलाधार बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया। इसमें एक परिवार के चार लोग सोते समय दबकर घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह जाकर मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से लेकर दौड़ पड़े। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा। पीड़ित परिवार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
अब बारिश में मकान गिरने से मुसीबत बढ़ गई। गुरुवार की सुबह छह बजे करीब गांव खानपुर उर्फ आलमपुर निवासी छंगे लाल पुत्र मान सिंह का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इसमें छंगे लाल के साथ उनकी पत्नी कलावती व बेटी कल्पना और बॉबी भी दब गए। हादसा उस समय हुआ जब बारिश के दौरान यह सभी लोग मिट्टी से बने कमरे में सो रहे थे। मकान गिरने के दौरान हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण बाहर आ गए। उन्होंने मकान गिरा देखा तो शोर मचाया और बचाव कार्य में जुट गए। मिट्टी में दबे परिवार को बमुश्किल बाहर निकाला।
आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर दौड़े जहां उपचार कराया गया। उसके बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि बारिश तेज हो रही थी। इस दौरान वह परिवार के साथ मिट्टी से बने कमरे में सो रहे थे। अचानक भरभरा कर छत गिर गई। इसके बाद दीवारें भी गिर गईं। जिसमें वह चारों लोग दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने जांच पड़ताल की है। रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सब्जी बेचने वाले को भी नहीं मिला आवासीय योजना का लाभ
खानपुर सराय उर्फ आलमपुर में छंगे लाल का कच्चा मकान गिर गया। वह अपने परिवार का गुजारा सब्जी बेचकर करते हैं। आवासीय योजना का लाभ पाने के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन स्वीकृति कभी नहीं हुई। जिम्मेदार लोगों की लापरवाही का अंजाम यह हुआ कि अब कच्चा मकान गिर गया और चार लोग घायल हो गए। छंगेलाल की पत्नी कलावती की हालत बेहद नाजुक है। गांव निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि छंगे लाल बीमार रहता है। परिवार गुजर के लिए सब्जी बेचता है। आवासीय योजना का लाभ पाने के लिए कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सवाल उठता है कि जब कच्चे मकान वाले पात्र लोगों को लाभ नहीं मिलेगा तो फिर इस योजना के हकदार कौन हैं। जबकि कई ऐसे उदाहरण भी हैं जो पक्के मकान वाले लोगों को योजना का लाभ दिया गया है।