फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   holka dahn on 1503 places

जनपद में 1503 स्थानों पर होलिका दहन, 68 जगह होगी बेरिकेटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
holka dahn on 1503 places
मुरादाबाद। जिले में 1503 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। 68 जगह बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही सिविल पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस बार होली, शब- ए- बरात और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण पुलिस प्रशासन पहले से ज्यादा अलर्ट है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सादे वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होलिका दहन होगा। 18 मार्च को होली पर रंग खेला जाएगा। जनपद में 1503 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन स्थल के आसपास के पांच लोगों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी स्थान पर माहौल खराब होने की स्थिति में पुलिस को सूचना देंगे। इसके अलावा जनपद में 68 जगह बैरिकेडिंग की गई है। चार सीओ, नौ थाना प्रभारी, छह इंस्पेक्टर, 80 एसआई, 150 सिपाही, एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी तैनात गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed