फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   History-sheeter shoots property dealer in Chakkar's mill

Moradabad News: चक्कर की मिलक में हिस्ट्रीशीटर ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shoots property dealer in Chakkar's mill
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में सोमवार रात मामूली कहासुनी में हिस्ट्रीशीटर ने प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चला दी। छर्रे लगने से प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गए। इसके बाद आरोपी भाग गया। उसने मंगलवार को एक दूसरे मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी।

मिलक पुराना आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले फरहत अली(55) जमीन और मकान खरीदवाने और बिकवाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ दस बजे वह अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला फिरासत शराब पीकर आ गया। उसने फरहत अली के साथ गाली गलौज कर दी। फरहत ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और गोली मार दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन फरहत को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तहरीर दिए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर गई तो वह पहले भी भाग गया था। मंगलवार को आरोपी ने एक अन्य मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी सिविल लाइंस से हिस्ट्रीशीटर है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed