फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu are not rioters but they are able to respond them said vhp leader alok kumar

हिंदू दंगाई नहीं पर दंगाइयों को जवाब देने में सक्षमः विहिप कार्यकारी अध्यक्ष आलोक

Tue, 03 Mar 2020 02:33 AM IST
Vikas Kumar उमेश शर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद
उमेश शर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 02:33 AM IST
सार

-दिल्ली में हिंदुओं ने आत्मरक्षा के अधिकार का उपयोग किया
-घर वापसी के लिए क्षेत्रवार चलाई जाएंगी योजनाएं, अनुसूचित जाति को मुख्य धारा में लाने पर फोकस

विज्ञापन
Hindu are not rioters but they are able to respond them said vhp leader alok kumar
विहिप कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू स्वभाव से दंगाई नहीं है लेकिन दंगाइयों को जवाब देने में सक्षम है। उत्तर पूर्व दिल्ली में हिंदुओं ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार का उपयोग किया है। हिंदू कभी दंगा नहीं करेगा लेकिन कोई दंगा करेगा तो वह कड़ा जवाब जरूर देगा। हिंदुओं की संख्या बहुत बड़ी है ऐसे में दंगा करने वालों को समझना होगा कि नुकसान उनका ही होगा। विहिप नेता ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर क्षेत्रवार घर वापसी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। एससी/एसटी को मुख्य धारा में लाना विहिप के एजेंडे में शीर्ष पर रहेगा।

विज्ञापन


आलोक कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए विहिप सरकार से बात कर रहा है। सरकार की सब्सिडी और संसाधन सीमित हैं। सरकार को तय करना होगा कि संसाधनों का फायदा दो बच्चों वालों को मिले या फिर दो से अधिक बच्चों वाले भी संसाधनों का मुफ्त या सस्ते में इस्तेमाल करेंगे। सरकार जल्द कोई कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पिछली पीढ़ियों में भय या लालच में दूसरे धर्मों में चले गए हैं उन्हें घर वापस लाने के लिए क्षेत्रवार कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सभी का समान अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन


केजरीवाल और कमलनाथ को सराहा
आलोक कुमार ने कहा कि दिल्ली दंगे में अपने पार्षद का नाम आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसे पार्टी से निकालते हुए दो टूक कहा कि सरकार जांच कराकर जो दोषी हो उसे सजा दे। राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय एकता के मुद्दों पर ऐसे प्रयास सभी नेताओं को करने चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो से ज्यादा बच्चों वालों को बोनस नही देने के मध्य प्रदेश सरकार के फैसले को भी उन्होंने सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed