फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   highest vaccination in monday at moradabad

सबसे अधिक 2725 बुजुर्ग और बीमारों को लगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
highest vaccination in monday at moradabad
मुरादाबाद। बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केसों के बीच टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों और बीमारों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मार्च के 11 दिनों के टीकाकरण दिवसों में सोमवार को सबसे अधिक 2725 बुजुर्र्गों और बीमारों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इससे पहले 12 मार्च में सबसे अधिक 2051 बुजुर्गों और मरीजों को टीका लगा था।
विज्ञापन

एक ओर जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही तो दूसरी ओर इससे बचाव के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीज आगे आ रहे हैं। टीकाकरण के 11 दिवसों पर 10678 बुजुर्गों और बीमारों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। सोमवार को सबसे अधिक 2725 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सरकारी अस्पतालों में 2419 और निजी अस्पतालों में 306 बुजुर्ग और बीमार शामिल रहे। वहीं 31 हेल्थ केयर वर्करों और 18 फ्रंटलाइन वर्करों को भी पहली डोज लगाई गई। इसके अलावा 1809 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

चार अरबन पीएचसी भी बने सेंटर
मुरादाबाद। टीकाकरण में बुजुर्र्गों और बीमारों के उत्साह को देखते हुए शहर के चार और अरबन पीएचसी को सेंटर बनाया गया है। इसमें अरबन पीएचसी कानून गोयान, हरथला, रहमत नगर और नया गांव शामिल है। इसके अलावा निजी में ब्राइट स्टार हॉस्पिटल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed