{"_id":"61ccb68a6702da3e746c67a2","slug":"hemp-was-supplied-in-four-states-including-rajdhani-by-rajdhani-express-city-news-mbd414337092","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से राजधानी सहित चार राज्यों में सप्लाई होता था गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस से राजधानी सहित चार राज्यों में सप्लाई होता था गांजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के जरिये गांजे का तस्करी करने के आरोप में जीआरपी ने दो तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। जीआरपी के मुताबिक तस्कर असम से गांजा लाकर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बेचते थे। इनके तार राजस्थान से होने की भी आशंका जताई जा रही है। इस बिंदु पर पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जीआरपी ने 23 दिसंबर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर राजस्थान निवासी युवक सुमित को 20.92 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने अपने गैंग की जानकारी उगल दी। आरोपी की निशानदेही पर जीआरपी की टीम ने उसके दो और साथियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिहार निवासी सर्वेश उर्फ टमाटर और बुलंदशहर निवासीलोकेश शामिल हैं। जीआरपी ने दोनों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों का समूह चार प्रदेशों में सक्रिय है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है। राजधानी एक्सप्रेस से ही आरोपी तस्करी करते थे। वहीं, एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने जीआरपी थाने की टीम को अन्य आरोपियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।