फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hello I am speaking Manoj, Netaji will talk

हैलो! मैं मनोज बोल रहा हूं, नेता जी बात करेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hello I am speaking Manoj, Netaji will talk
21 फरवरी 1998 की दिन में डेढ़ बजे संभल के आर्य समाज मार्ग पर बने लोकसभा चुनाव के दौरान सपा के मुख्य चुनाव कार्यालय पर लगे पीएनटी पर जो फोन आया उस पर बोलने वाले शख्स ने फोन उठाते ही कहा कि हैलो मैं मनोज बोल रहा हूं, नेता जी बात करेंगेे। उधर से मुलायम सिंह यादव की आवाज सुनाई दी। यह बताते हुए भावुक हुए राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने कहा कि 1998 में वह संभल लोकसभा चुनाव कार्यालय के प्रभारी थे। और नेता जी ने मुझसे पहली बार फोन पर बात की थी।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने बताया कि मुलायम सिंह यादव 1998 में लोकसभा क्षेत्र संभल से पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी बाहुबली डीपी यादव से था। भाजपा सत्ता में थी और प्रशासन सपाइयों पर ज्यादा सख्ती दिखा रहा था। राज्यसभा सांसद ने फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया कि नेता जी ने पहले चुनावी माहौल जाना और जब उन्हें बताया गया था कि प्रशासन सख्ती बरत रहा है। सपा का वोटर डर रहा है। राज्यसभा सांसद ने बताया कि नेता जी ने उधर से कहा कि अब सत्ता नहीं रही जो प्रशासन सपाइयों पर सख्ती करेगा। सरकार बदल गई है और अपने वोटर्स को कहो कि वह बिना किसी डर के मतदान करें। मालूम हो राज्यसभा सांसद जावेद अली खां भी सपा से करीब 30 वर्ष से जुड़े हैं। सपा ने भी उन्हें खूब सम्मान दिया और दो बार राज्यसभा सांसद बनाया है।
विज्ञापन

बसपा सरकार के कार्यकाल में 153 मुकदमे मुलायम सिंह यादव पर दर्ज किए गए थे। 15 अप्रैल 2003 को संभल और पवांसा में उनका दौरा तय था। वह तय तिथि में इन दोनों कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। संभल में नगर पालिका मैदान में जनसभा की थी। जहां प्रदेश सरकार पर खूब बरसे थे। पवांसा के पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित किया था। राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने बताया कि नेता जी वादा करने पर मुकरते नहीं थे। इसलिए काफी मुकदमे दर्ज होने के बाद भी वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरे के बाद 29 अगस्त 2003 को सपा की सरकार प्रदेश में मुलायम सिंह के नेतृत्व में बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed