फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing of jayaprada case postphoned

अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले में गवाह नहीं हुआ पेश, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।अब इस मामले में गवाह को 17 अक्तूबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की जा रही है।

विज्ञापन
hearing of jayaprada case postphoned

विस्तार

मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बुधवार को गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में गवाह को 17 अक्तूबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में जून 2019 को सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, रामपुर के सपा विधायक आजम खां, स्वार टांडा विधानसभा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खान, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि इस मुकदमे में बुधवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही होनी थी लेकिन गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 17 अक्तूबर लगाते हुए गवाह को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed