फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in the fraud case against MLA Haji Ikram Qureshi will be held on 18

विधायक हाजी इकराम कुरैशी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 18 को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the fraud case against MLA Haji Ikram Qureshi will be held on 18
मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट के विधायक हाजी इकराम कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में सुनवाई के लिए 18 फरवरी की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन

गलशहीद थाने में 2 जून 2000 को विधायक हाजी इकराम कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें कहा गया था कि हाजी इकराम कुरैशी पर विद्युत बिल करीब अस्सी हजार रुपये का बकाया था। आरोप है कि विधायक हाजी इकराम कुरैशी और विद्युत विभाग के एसएसओ राम अवतार शर्मा ने मिलकर रुपये जमा करने की नकली रसीद बना ली, जबकि अस्सी हजार रुपये का विद्युत बिल विभाग में जमा नहीं किया गया था। मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि कोविड19 नियमों के कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए आगामी 18 फरवरी नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed