फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in SP MLA case will be held on March 24

सपा विधायक प्रकरण में 24 मार्च को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hearing in SP MLA case will be held on March 24
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान के खिलाफ दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। विधायक की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने बहस के लिए 24 मार्च की तिथि लगा दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने के मामले में ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या चार) स्मिता गोस्वामी की अदालत में विचाराधीन है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में गवाही पूरी हो चुकी थी। विधायक नवाबजान की ओर से जमानती प्रस्तुत करने एवं बहस की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को विधायक नवाब जान की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र अदालत में पेश किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए बहस के लिए 24 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed