फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in Azam Khan case will be held on November 9

आजम खां प्रकरण में नौ नवंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Azam Khan case will be held on November 9
मुरादाबाद। थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान भड़काऊ भाषण देने और मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में रामपुर के सांसद सपा आजम खां सहित अन्य सपा नेताओं के ऊपर चल रहे मुकदमे में गवाह नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए नौ नवंबर तिथि नियत कर दी गई है।
विज्ञापन

करीब 13 साल पहले रामपुर के सपा सांसद आजम खां अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, जिन्हें थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था। वाहन के कागजात चेक किए जाने को लेकर आजम खां काफी नाराज हुए थे। इस दौरान आसपास के अन्य सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन पर आरोप लगा था कि इन नेताओं ने अपने भाषणों से जनता को भड़काया और राजकाज में बाधा उत्पन्न की। साथ ही मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया था। उक्त मुकदमे की सुनवाई एमपी, एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में बृहस्पतिवार को गवाह तलब किए गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से गवाह उपस्थित नही हो सके। इस कारण से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed