फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health Watch: Take bath in the evening and dry your body well... you will not get skin diseases

हेल्थ वाॅच: शाम को नहाएं और शरीर अच्छे से सुखाएं... नहीं होंगे त्वचा रोग, चिकित्सक ने दिए यह सुझाव

Mon, 17 Mar 2025 07:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 07:10 PM IST
सार

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता का कहना है कि सुबह के साथ शाम को भी नहाने से त्वचा संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। शरीर गीला रहने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है, इसलिए नहाने के बाद शरीर अच्छे से पोछना जरूरी है। साथ ही, चुस्त कपड़े न पहनें और मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें।

विज्ञापन
Health Watch: Take bath in the evening and dry your body well... you will not get skin diseases
डाॅ. विकास गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम तौर पर हम सभी लोग सुबह नहाते हैं, यह गलत नहीं है, लेकिन यदि हम शाम को भी नहाएं तो त्वचा से संबंधित रोग नहीं होंगे। क्योंकि बच्चों से लेकर बड़ों तक बाहर रहने के दौरान ही गंदगी के संपर्क में आते हैं। इसलिए घर आने के बाद नहाना जरूरी है। 15-20 मिनट तक ठीक ढंग से नहाएं और फिर शरीर को अच्छे से पोछें।

विज्ञापन


शरीर गीला रहने पर ही त्वचा संबंधी बीमारियां होती हैं। यह सलाह शहर के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता ने दी है। उनका कहना है कि चुस्त कपड़े न पहनें। यदि व्यायाम करते हैं तो पसीना अच्छे से साफ करने के कु देर बाद नहा लें। इससे आप बीमारियों से बचे रहेंगे। डॉ. विकास गुप्ता का कहना है कि तेज मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 19 वर्ष है। त्वचा बहुत सूखी-सूखी रहती है। आंखों के नीचे काले घेरे हैं और चेहरे पर बहुत जलन होती हैं। खुजली भी होती है। धूप में जाती हूं तो पूरा चेहरा लाल हो जाता है और चेहरे पर नसें दिखती हैं। - राधा कश्यप, लाइनपार 
जवाब : चेहरा गीला न रखें। पूरी नींद लें, धूप से बचें और आंखों की जांच कराएं। मॉस्चुराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

सवाल : मेरी उम्र 67 वर्ष है। मेरे चेहरे पर फुंसियों की तरह दाने हो रहे हैं, जिनमें काफी खुजली आती है। यह समस्या लगभग एक महीने से है। अब मैं परेशान हो चुका हूं। कृपया कोई सलाह दीजिए। - अजीत कुमार, रामगंगा विहार 
जवाब : आपको डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए। इन फुंसियों का कारण जानना होगा। कुछ जांचें करानी होंगी। पहले शुगर की जांच कराएं। 

सवाल : मेरी उम्र 36 वर्ष है। मेरी उंगलियों और अंगूठे में छोटे छोटे दाने हो रहे हैं। इनमें से पानी निकलता है और खुजली होती है। यह काफी समय से हैं। कोई समाधान बताएं। - नीरज कुमार, सिविल लाइंस 
जवाब : सामान्य तौर पर यह एलर्जी प्रतीत होती है। हाथ को साफ पानी से धोकर उसे ठीक ढंग से पोंछे और सूखा रखें। डॉक्टर की सलाह से कोई पाउडर इस्तामल कर सकते हैं। जल्द ठीक हो जाएंगे।  

सवाल : मेरी उम्र 23 वर्ष है। मेरी त्वचा पर एलर्जी कुछ दिनों के अंतर से होती रहती है। यह ठीक न होने से काले धब्बे बन जाते हैं। इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए। -भावना, प्रकाश नगर 
जवाब : किसी क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं तो रोक दें। क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। धूप व धूल से बचें। इसके कई कारण हो सकते हैं, इसलिए डॉक्टर को दिखाकर परामर्श लें। 

विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 18 वर्ष है। मेरी बाईं आंख में पलक के ऊपर एलर्जी हो रही है। इसकी वजह से आंख में भी दिक्कत होने लगी है। आंख में भी काफी खुजली होती है, क्या करूं। -निधि, विकास नगर 
जवाब : जरूरी नहीं कि यह एलर्जी हो। कोई इनफेक्शन भी हो सकता है इसलिए एक बार आप अपने डॉक्टर को दिखाएं। जरूरत पड़ने पर आंख में भी दवा डालनी पड़ सकती है। 

सवाल : मेरी उम्र 20 साल है। मेरी जांघ के पिछले हिस्से पर फंगस की समस्या है। इसके कारण गहरे निशान हो गए हैं। कोई समाधान बताइए। - आमिर  
जवाब : इसके लिए आपको एक सप्ताह तक दवा खानी होगी। साफ-सफाई का ध्यान रखें और शरीर को गीला न छोड़ें। अच्छे से साफ करें और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा खुद से न लें। डाॅक्टर से परामर्श लेकर उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed