फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health department prepared cold rooms

Moradabad News: लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किए कोल्ड रूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Health department prepared cold rooms
मुरादाबाद। अगले माह लू से लोगों के पीड़ित होने की आशंका है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सीएमओ व एसआईसी को कोल्ड रूम तैयार कराने के निर्देश दिए। इन निर्देशों पर जिला अस्पताल में व सीएचसी में हीट वेव वार्ड (कोल्ड रूम) तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन


इन वार्डों में एसी या कूलर की व्यवस्था करने के लिए प्रमुख सचिव ने कहा। जिला अस्पताल में दो वार्ड व सभी सीएचसी में छह-छह बेड का एक-एक वार्ड तैयार करा दिया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में भी 20-20 बेड के दो कमरे तैयार किए गए हैैं। यहां एसी से लेकर ठंडे पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिंक व ओआरएस की व्यवस्था भी कराई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। गर्भवती महिलाओं, शिशुओं व बुजुर्गों को धूप में घर से बार न निकलने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक हीट वेव का कोई मरीज सामने नहीं आया है। हमने तैयारियां कर ली हैं, जरूरत पड़ने पर लोगों को उपचार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article