फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Head skeleton found two hundred meters away from tomb in thakurdwara of moradabad

कब्र से दो सौ मीटर दूर मिला अधेड़ के सिर का कंकाल, पांच माह पहले बुजुर्ग की हुई थी मौत

Mon, 23 Dec 2019 09:40 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Dec 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Head skeleton found two hundred meters away from tomb in thakurdwara of moradabad
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव रतूपुरा में पांच माह पूर्व बीमारी की वजह से मरे 80 वर्षीय बुजुर्ग के सिर का कंकाल रविवार को उनकी कब्र से करीब दो सौ मीटर दूर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


बुजुर्ग के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी भावनाओं को भड़काने के लिए किसी व्यक्ति ने ऐसा किया है। इसके विरोध में हंगामा किया गया। पुलिस इस मामले को तंत्र मंत्र से जुड़ा मान रही है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


गांव रतूपुरा निवासी अब्दुल वहीद (80) की लगभग पांच माह पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसका शव गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल वहीद के पुत्र मोहम्मद असलम का कहना है कि रविवार को सुबह जब वह कब्रिस्तान में पहुंचे तो पिता की कब्र खुली हुई थी। कब्र के अंदर धड़ पड़ा था, सिर गायब था। सिर की कब्रिस्तान में ही काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। 
 

इसके बाद कब्रिस्तान से बाहर आकर तलाश की तो अब्दुल वहीद का सिर प्रथमा बैंक के पास पुरानी बिल्डिंग के पास मिला। असलम का कहना है कि उसने खोपड़ी को वहां से उठाकर कब्र के पास रख दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खोदी गई कब्र की जांच की।  

ग्रामीणों ने घटना में शामिल असामाजिक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने खोपड़ी को शव के साथ रखकर दफन कर कब्र को मिट्टी से ढकवाकर बंद कर दिया। 

घटना से क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई। पुलिस ने मोहम्मद असलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए यह कार्य किया है। 

सीओ विशाल यादव का कहना है कि घटना के पीछे तंत्र मंत्र की आशंका है। शव पांच माह पुराना होने के कारण वह गल गया था और कब्र में सिर्फ  कंकाल था। 

कब्र के अंदर दफनाए गए शव का सिर (कंकाल) कब्र से बाहर मिला है। ऐसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा है, किसी ने कोई शरारत की है या फिर इसके पीछे की मंशा कुछ और है। इन तीन एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।’
उदय शंकर सिंह, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed