{"_id":"5c6c2a03bdec224b7a555616","slug":"haridwar-mail-crossed-on-broken-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी हरिद्वार मेल, की-मैन की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी हरिद्वार मेल, की-मैन की सूझबूझ से टला हादसा
Tue, 19 Feb 2019 09:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल के डासनी में मंगलवार सुबह हरिद्वार मेल टूटी पटरी से गुजर गई। मनीमत रही कि ट्रेन के पहिये पटरी से नहीं उतरे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और रेल संचालन बंद कराने के बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके अलावा बेनी गंज में की-मैन की सूझबूझ से पैसेंजर ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई।
विज्ञापन
हरिद्वार मेल मंगलवार सुबह अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही थी। ट्रेन डासनी से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को तेज झटका लगा। चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई। ग्यारह बजकर पचास मिनट पर रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद रेल संचालन को हरी झंडी दे दी। इस दौरान दो मालगाड़ियां बीच में ही खड़ी रहीं।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडल में बालामऊ सीतापुर पैसेंजर ट्रेन की मैन की सूझबूझ से टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। बेनी गंज के पास पटरी टूटी पड़ी थी। यहां से पैसेंजर ट्रेन गुजरने वाली थी। इसी दौरान कीमैन की नजर टूटी पटरी पर पड़ गई। उसने इसकी जानकारी देकर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद रेलवे टीम मौके पार पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन