फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hanuman is ideal for bhakti

हनुमान हैं भक्ति के आदर्श: पंडित बृजेश पाठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
hanuman is ideal for bhakti
मुरादाबाद। शिव शिक्त मंदिर में चल रही पांच दिवसीय राम कथा के अंतिम दिन पंडित बृजेश पाठक रामयाणी ने अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जो लोग सेवा कार्य से जुड़े हुए हैं। उनके लिए हनुमान से बड़ा कोई आदर्श नहीं हो सकता। सेवा कार्य निर्भय होकर मन से किस प्रकार किया जाए, यह उनसे सीखा जा सकता है। वे श्रीराम की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के साथ भक्ति के जुड़ जाने से वह सेवा पूजा बन जाती है। भगवान की भक्ति के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती। कुछ लोग इसे टालते रहते हैं, कि बच्चे बड़े हो जाएंगे तब भक्ति में लगेंगे, फिर जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तब कहते हैं कि जब बच्चों की शादी हो जाएगी तब भगवान की भक्ति में लगेंगे। इस प्रकार जीवन का अंतिम पड़ाव आ जाता है। लेकिन भक्ति नहीं हो पाती। इसलिए जब भी समय मिले जरूरी नहीं कि घंटों मंदिर में बैठे। समय मिलने पर भगवान के नाम का जाप कर लेना चाहिए। अपने बच्चों को तीर्थ स्थल पर जरूर लेकर जाना चाहिए। इससे वे संस्कृति से जुड़ सके। इस दौरान गोरखनाथ प्रसाद, निमित जासयवाल, राधेमोहन शर्मा, महेंद्र जसूजा, पंडित हेमंत भट्ट, बह्मऔतार गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed