फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Handball: Moradabad club defeated Harthala in the final

हैंडबॉल : फाइनल में मुरादाबाद क्लब ने हरथला को दी मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Handball: Moradabad club defeated Harthala in the final
मुरादाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर सोनकपुर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। हैंडबॉल में मुरादाबाद क्लब ने हरथला टीम को हराकर विजेता की ट्रॉफी कब्जाई। मुरादाबाद क्लब ने 26 गोल किए। इसमें आयुष ने आठ व शिवांशु ने सात गोल किए। हरथला क्लब की ओर से 24 गोल किए गए।
विज्ञापन

इसमें सर्वाधिक आठ गोल शान ने और छह गोल चंद्रशेखर ने किए। प्रतियोगिता के निर्णायक पायल, विकास कुमार दीपेन्द्र, महक, रजत आदि रहे। इसके बाद जनपद स्तरीय वॉक रेस का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में प्रिंस पाल प्रथम, हर्षित द्वितीय शिवम तृतीय स्थान पर रहे। चौथा स्थान शाकिर अली ने पांचवां अनिकेत ने और छठां स्थान गौरव ने पक्का किया। बालिका वर्ग में खुशी पाठक प्रथम, पूजा द्वितीय व जाह्नवी तृतीय स्थान पर रहीं। इशिका ने चौथा स्थान, महक ने पांचवां व नैनसी ने छठां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-19 बालक वर्ग में किया गया। इस,में आरएस पब्लिक स्कूल ने आरएसडी एकेडमी की टीम को मात देकर फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिताओं के बाद विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल व सहयोगियों में यश शुक्ला, ललिता चौहान, सचिन विश्नोई, धीरज कुमार, एसके छेत्री, मो. आसिफ सिद्दीकी, नेहा सिंह, निशा, सीएल वर्मा, प्रदीप कुमार सक्सेना, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed