फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Half a dozen PCS officers of the district may be transferred soon.

Moradabad News: जिले के आधा दर्जन पीसीएस अफसरों के जल्द हो सकते हैं तबादले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen PCS officers of the district may be transferred soon.
मुरादाबाद। डीएम अनुज सिंह के तबादले के बाद आधा दर्जन पीसीएस अधिकारियों पर तबादले की तलवार लटक गई है। इसमें पदोन्नति और लंबे समय से जिले में रहने की अवधि को आधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह का मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पर तबादला होने के बाद प्रशासनिक हलके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। तबादले के कारणों के बारे में पूछने पर डीएम ने कुछ नहीं बताया लेकिन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि उन्होंने खुद लखनऊ के लिए तबादला कराया है। वहीं एसडीएम सदर एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट (आईएएस) डॉ. राम मोहन मीणा पदोन्नति होने वाले हैं। शासन से कभी भी पदोन्नति के आधार पर गैर जिले में उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हो सकता हैं। एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह का ग्रेड पे बढ़ा है। एस़डीएम बिलारी की पदोन्नति कभी भी हो सकती है। इधर जिले में काफी समय से तैनात पीसीएस ग्रेड के चार अन्य अधिकारियों का अलग अलग कारणों के चलते तबादले हो सकते हैं। इस मामले में शासन स्तर पर विचार चल रहा है। इसमें एक एडीएम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। शासन स्तर पर आईएसआई के साथ ही पीसीएस अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। इस वजह से कुछ अधिकारी अपनी मनपसंद स्थान पर तबादला कराने की फिराक में हैं। अधिकारियों का कहना है कि तबादले की एक और सूची शीघ्र जारी हो सकती है। प्रदेश सरकार के स्तर पर तबादले आगामी चुनाव को देखते हुए किए जा रहे हैं। पिछला चुनाव कराने वाले अधिकारी भी हटाए जा सकते हैं। एसआईआर के चलते तबादले रुके थे, लेकिन अब चुनाव आयोग की बंदिश समाप्त होने के बाद शासन ने तबादले की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed