{"_id":"61f835388708b9043715b472","slug":"haj-pilgrims-will-now-be-able-to-apply-till-february-15-moradabad-news-mbd417591624","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्री अब 15 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्री अब 15 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज के लिए किए जाने वाले आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। हज के इच्छुक लोग अब 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने से हज यात्रियों में खुशी है।
कोरोना के चलते पिछले दो साल से हज यात्रा स्थगित हो रही है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से आवेदन के लिए 31 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। सूत्र बताते हैं कि इस अवधि में विभिन्न राज्यों से बहुत कम आवेदन प्राप्त हो सके। जिसे ध्यान में रखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन तिथि को बढ़ा कर 15 फरवरी कर दिया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हज करने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन हज यात्रा आवेदन भरने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दिया गया है।
हज यात्रा के मास्टर ट्रेनर खुसरो फैसल राजा ने भी इसकी पुष्टि की। हज कमेटी ऑफ इंडिया के इस निर्णय से शहर के इच्छुक वह लोग भी अब आवेदन कर सकेंगे जो पहले किन्हीं कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे। शहर के मोहल्ला लालबाग निवासी मोहम्मद अशरफ रजा अपनी पत्नी आयशा परवीन के साथ इस बार हज पर जाने के लिए पासपोर्ट अप्लाई किया था। इसी तरह जामा मस्जिद निवासी सर्वर हुसैन और पीपलसाना निवासी छोटे अली ने भी हज पर जाने के लिए पासपोर्ट अप्लाई किया था, उन्हें उम्मीद थी कि उनका पासपोर्ट पहले निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी से एक-दो दिन पहले उन्हें मिल जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जिसे लेकर वह खासे उदास थे। अब हज आवेदन की तिथि बढ़ने से वह खासे खुश हैं।
विज्ञापन
हज मास्टर ट्रेनर खुसरो फैसल राजा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस तरह शहर के कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने हज यात्रा पर जाने के लिए पासपोर्ट अप्लाई किया था, लेकिन अभी तक पासपोर्ट कंपलीट होकर उनके पास नहीं पहुंच सका था। इससे वह लोग काफी परेशान थे। अब उन्हें भी हज यात्रा पर जाने की उम्मीद जगी है।