{"_id":"5abe8c8b4f1c1bb4618b48c3","slug":"guy-and-girl-do-suicide-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे के भीतर युवक- युवती का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे के भीतर युवक- युवती का फंदे पर लटका मिला शव
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
युवक-युवती ने लगाई फांसी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांठ थानाक्षेत्र के सलेमपुर स्थित फजलाबाद मोहल्ले में युवक एवं युवती ने 11 घंटे के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जंगल में पेड़ पर रस्सी बनाकर खुदकुशी कर ली, जबकि युवती ने घर के अंदर छत के कुंदे में रस्सी फंसाकर खुदकुशी की। दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एक ही गांव में युवक और युवती की मौत को लेकर चर्चाएं हैं।
कांठ के गांव सलेमपुर के मोहल्ला फजलाबाद निवासी राहुल सैनी (22) बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर घर में सोया था। आधी रात को परिजन की आंख खुली तो राहुल चारपाई पर नहीं था। और चारपाई की अदवाइन (रस्सी) भी गायब थी। परिजनों ने रात भर तलाशा, लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह पांच बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो राहुल एक खेत में शीशम के पेड़ पर चारपाई की रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया । मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे नीचे उतारा और शव को वह घर ले आए।
अंतिम संस्कार के बाद राहुल के पिता वीर सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसका बेटा शराब के नशे में घर से निकल गया था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस घटना को बारह घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार को शाम चार बजे इसी मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती अपने ही घर में छत में लगे पंखे के कड़े में डाले गए रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय युवती के परिवार वाले खेत में काम करने गए थे। घर में बच्चों ने युवती को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवती को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी और शव का दाह संस्कार कर दिया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। युवक के परिवार वालों ने सूचित करते हुए बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है, इससे पहले वह शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।