फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gurukul choripura first in yoga

योगासन प्रतियोगिता में गुरूकुल चोरीपुरा ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
gurukul choripura first in yoga
मुरादाबाद। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एमआईटी सभागार में जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। योगासन प्रतियोगिता में गुरुकुल चोरीपुरा ने प्रथम, पीएमएस स्कूल ने द्वितीय, आरएसडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन वर्गों में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुकुल चोरीपुरा, पीएमएस, आरएसडी एकेडमी, डीपीएस, स्प्रिंगफील्ड्स, एसएस चिल्ड्रन, अब्दुल सलाम इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय चंगेरी, जूनियर हाई स्कूल डिडौरा, कंपोजिट विद्यालय इगरा डिलारी, गोल्डन गेट, केंद्रीय विद्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के 260 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने योग के आसनों का प्रदर्शन कर सभी को हैरत में डाल दिया। दिव्यांशी, रिया, सोनी, सानवी, योगेश, सागर भंडारी, वंश, साक्षी, प्रज्ञा, अदिति, सारिका, यशोदा, रोहित शर्मा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी शलभ माथुर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, भाजपा नेता प्रिया अग्रवाल, एमआईअी के ट्रस्टी अनिल अग्रवाल, एसपी सिंह, अमित गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, अल्पना रितेश गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान अमित अग्रवाल, महेंद्र सिंह विश्नोई, अनिल सिक्का, लक्ष्मी यादव, रश्मी, कुलदीप, कशिश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed