{"_id":"0ca0dbd69d00353cae366c0687995ca9","slug":"gulad-singh-murder-case-registered-in-culpable-homicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्या में दर्ज हुआ गुलाब सिंह मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर इरादतन हत्या में दर्ज हुआ गुलाब सिंह मर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन के गुलाब सिंह मर्डर केस को गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया गया है। घटना की बाबत मकतूल के दामाद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें उसने कहा है कि बाप बेटे दारू के नशे में थे। दोनों में झगड़ा हो रहा था इसी बीच छीनाझपटी में अचानक चाकू गुलाब सिंह को लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस बीते दिन ही गुलाब सिंह के बेटे मनोज को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मूल रूप से अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र में चुचैला कला निवासी गुलाब सिंह सैनी (59) नलकूप विभाग में ड्राइवर थे और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नया गांव में रहते थे। रविवार रात गुलाब सिंह की को उसके बेटे मनोज ने चाकुओं से गोदकर मार डाला था।
सोमवार को वह शव को क्रिया कर्म के ले लिए ले जाने लगा था। लेकिन उसी वक्त सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। चेक करने पर सीने पर चाकू के घाव निकले थे। पुलिस ने मनोज को मौके से ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन
छानबीन में पता चला था कि गुलाब सिंह के रिटायरमेंट में चंद महीने बचे थे और पिता की नौकरी हथियाने के लिए बेटे ने उसे मार डाला। लेकिन गुलाब सिंह के दामाद संजय ने घटना की बाबत जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसमें इस हत्या को एक हादसा ठहराने की कोशिश की गई है।
संजय ने रिपोर्ट में कहा है कि अभियुक्त मनोज अपने पिता गुलाब सिंह के साथ शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। इसी दौरान छीनाझपटी में गुलाब सिंह को चाकू लग गया और उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।