{"_id":"6352e0c0b4afc66f86404003","slug":"grp-railway-officers-alert-on-festivals-will-take-stock-of-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: त्योहारों पर जीआरपी, रेल अधिकारी अलर्ट, स्टेशनों का लेंगे जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: त्योहारों पर जीआरपी, रेल अधिकारी अलर्ट, स्टेशनों का लेंगे जायजा
Fri, 21 Oct 2022 11:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:41 PM IST
सार
मंडल के अधिकारी 21 से 30 अक्तूबर तक स्टेशनों पर रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, टिकट चेकिंग, यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। इसके लिए मंडलीय अधिकारियों से लेकर सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों के मद्देनजर जीआरपी और रेल अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। मंडल के बड़े स्टेशनों मुरादाबाद, बरेली, देहरादून, हरिद्वार, हापुड़ में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही आरपीएफ को भी पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंडल के अधिकारी 21 से 30 अक्तूबर तक स्टेशनों पर रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण, टिकट चेकिंग, यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। इसके लिए मंडलीय अधिकारियों से लेकर सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ ने डॉग स्क्वॉड के साथ अलग-अलग स्टेशनों पर और ट्रेनों में चेकिंग शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ही जनसेवा एक्सप्रेस में तीन शराब तस्कर पकड़े गए हैं। इसके अलावा ट्रेनों में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए जीआरपी स्क्वॉड को बोगियों में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जीआरपी को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया गया है।
विज्ञापन