फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GRP constable's bike collides with Nilgai

Moradabad News: जीआरपी सिपाही की बाइक नीलगाय से टकराई, गर्भवती पत्नी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
GRP constable's bike collides with Nilgai
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में अगवानपुर पाकबड़ा बाईपास पर गुरैठा गांव के पास सोमवार रात दस बजे जीआरपी के सिपाही राज कुमार की बाइक नीलगाय से टकरा गई। बाइक पर सिपाही के साथ उसकी पत्नी भी सवार थी। इस हादसे में सिपाही की गर्भवती पत्नी की मौत हो गई जबकि सिपाही घायल हो गया।

अमरोहा जनपद के कुमरिया गांव निवासी राजकुमार मुरादाबाद जीआरपी में तैनात है। राजुकमार सोमवार शाम पत्नी पूजा के साथ पाकबड़ा घुमाने के लिए आया था। यहां दोनों पति पत्नी खाना खाने के बाद बाइक से घर के लिए निकले थे। जैसे ही बाइक सवार पाकबड़ा से गुरैठा होते हुए पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास पर निर्माणाधीन फैक्टरी के पास पहुंची। इसी दौरान नीलगाय दौड़ती हुई सड़क पर आई। नीलगाय बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दंपती उछलकर दूर जाकर गिरे। इस हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल पति राजकुमार और पत्नी पूजा को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पूजा(26) को मृत घोषित कर दिया। सिपाही राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सिपाही को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed