{"_id":"60f5e3b18ebc3e6d885eeb34","slug":"grp-alert-after-suspected-terrorist-was-caught-adg-city-news-mbd396316795","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद से जीआरपी अलर्ट: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद से जीआरपी अलर्ट: एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एडीजी पीयूष आनंद ने कहा कि एटीएस द्वारा संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने के बाद से जीआरपी अलर्ट है। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यात्रियों को सुरक्षा देना जीआरपी की प्राथमिकता है।
एडीजी ने कहा कि एटीएस ने लखनऊ से संदिग्ध आतंकवादी पकड़े हैं। उनसे पूछताछ में मिलने वाले इनपुट के बाद जीआरपी को भी अलर्ट किया गया है। पंद्रह अगस्त व आने वाले त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन चेकिंग की जा रही है।
इसके लिए सभी थाना प्रभारी व सीओ से कहा गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते रहे। इससे संदिग्ध लोग पकड़ में आते हैं और घटनाओं पर भी अंकुश लगाता है। उन्होंने बताया कि क्राइम मीटिंग में भी सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाए और जो घटनाएं हुई है उनका खुलासा किया जाए। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में ऐसा माहौल तैयार करें। जिससे यात्री खुद को सुरक्षित महसूस करें। क्राइम मीटिंग में एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता, सीओ देवी दयाल, धर्मेंद्र यादव और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।