{"_id":"60ff0d4e8ebc3e08a6763d58","slug":"grants-committee-approval-for-yellowing-the-hands-of-1353-daughters-city-news-mbd397116430","type":"story","status":"publish","title_hn":"1353 निर्धन बेटियों के हाथ पीले करने को अनुदान समिति की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1353 निर्धन बेटियों के हाथ पीले करने को अनुदान समिति की मंजूरी
विज्ञापन
Grants committee approval for yellowing the hands of 1353 daughters
मुरादाबाद। आर्थिक रूप से अशक्त परिवारों की 1353 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए आए आवेदनों को जिला अनुदान समिति ने स्वीकृति दे दी है। इनमें सबसे अधिक 582 बेटियां अल्पसंख्यक परिवार से हैं। सामान्य वर्ग के सबसे कम 83 आवेदन मंजूर हुए हैं।
सरकार द्वारा निमभन आय वर्ग परिवारों की बेटी की शादी करने के लिए उसके पिता को 20 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर से पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्र में तहसील स्तर से इसकी जांच कराई जाती है। जांच के बाद मूल आवेदन पत्र की मूल प्रति स्वीकृति के साथ संबधित विभागों को भेजी जाती है। विभागीय स्तर से स्वीकृत हुए आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी अनुदान समिति के समक्ष रखा जाता है। इस समिति में जनप्रतिनधि भी होते हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में हुई समिति की बैठक में जिले में विभिन्न वर्गों के कुल 1353 लोगों के आवेदन पत्रों को स्वीकृति दे दी गई है। इसके बाद अब विभागीय स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी काफी संख्या में आवेदन पत्र तहसील और ब्लॉक स्तर पर लंबित हैं। जांच के बाद ये आवेदन संबंधित विभागों में पहुंच जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा ना होने की वजह से अभी इन आवेदनों को समिति के समक्ष नहीं रखा जा सका। जिलाधिकारी ने सख्ती से सभी तहसील और बीडीओ को लंबित आवेदन भेजने को कहा है।
विज्ञापन
किस वर्ग के कितने आवेदन को मिली स्वीकृति
अल्पसंख्यक वर्ग 582
पिछड़ा वर्ग 533
एससी 155
सामान्य 83