फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   grandmother is my alarm and mom is my friend

दादी मेरा अलार्म और मम्मी रातों की साथी : पावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
grandmother is my alarm and mom is my friend
पावनी सिंघल ।
मुरादाबाद। देहरादून रीजन में चौथा, प्रदेश में तीसरा और जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सेंट मेरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा पावनी सिंह का कहना है कि मेरी दादी कामिनी अग्रवाल मेरी अलार्म और मां रुचि सिंघल मेरी रातों की साथी हैं। इनके बिना मैं अपनी सफलता के बारे में सोच भी नहीं सकती। मैंने दादी को जितने बजे भी जगाने के लिए कहा, तो घड़ी अलार्म बजाना भूल सकती है, लेकिन मेरी दादी ने मुझे जगाया। मैं पढ़ती हूं तो मम्मी साथ जगती हैं, ताकि मुझे अकेलापन न महसूस हो या नींद न आए। शुरू से ही मेरे सौ में से सौ अंक आए हैं, इसलिए पांच अंक कटने का अफसोस हो रहा है।
विज्ञापन

पावनी का कहना है कि दादी मेरे लिए प्रतिदिन पाठ करती हैं। स्कूल जाते समय कुमकुम का टीका लगाना कभी नहीं भूलतीं। उनका आशीर्वाद ही आज सफलता का आधार बना है। दादी एमए तक पढ़ी हुई हैं, इसलिए मुझे हिंदी वही पढ़ाती हैं। कुल 495 अंकों में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान में सौ में सौ, गणित में 98, सोशल साइंस में 97 अंक मिले हैं। पावनी को पेंटिंग करने और कैलीग्राफी राइटिंग का शौक है। शब्दों को बनाकर लिखने से लिखावट सधी हुई और खूबसूरत लगती है। प्रतिवर्ष ओलंपियाड की परीक्षा देती हूं। एक बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पांचवीं रैंक मिल चुकी है। पापा गौरव सिंघल का बिजनेस है, जबकि मम्मी रुचि घर संभालती हैं। मम्मी और बड़े भैया सिद्धार्थ डॉक्टर बनना चाहते थे। भैया की तबीयत खराब होने की वजह से उनकी मेडिकल की पढ़ाई छुड़वानी पड़ी। मम्मी और भैया के इस अधूरे सपने को मैं पूरा करूंगी। मम्मी-दादी के अलावा कभी मुझे बाहर के दोस्त की जरूरत महसूस नहीं हुई। मोबाइल फोन और टीवी भी नहीं देखती हूं। जब भी मन परेशान होता है तो धीमी आवाज में संगीत सुनती हूं। आइसक्रीम मेरी सबसे बड़ी कमजोरी है। इसे खाते ही मन खुश हो जाता है और मम्मी की सभी बात मान लेती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed