{"_id":"5def53418ebc3e880d69b4be","slug":"government-power-is-being-misused-says-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल पर बोले आजम- सत्ता की ताकत हो रहा गलत इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल पर बोले आजम- सत्ता की ताकत हो रहा गलत इस्तेमाल
Tue, 10 Dec 2019 01:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां।
- फोटो : amar ujala
रामपुर सांसद आजम खां ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश किए जाने पर मौजूदा सरकार पर सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि विपक्ष की संख्या कम होने के कारण सरकार वह कितनी भी सही बात करें उन्हें नहीं सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि विपक्ष की बात को सुना जाए और उसे माना भी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1947 में भी मुसलमानों के पास पाकिस्तान जाने का रास्ता था जो कि अन्य लोगों के पास नहीं था। लेकिन उन लोगों ने हिंदुस्तान को चुना और अब अगर उस देशभक्ति की यही सजा है तो मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मेरा मानना है कि लोकतंत्र में दिमाग नहीं सिर गिने जाते हैं।
विज्ञापन
इस मामले में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार चीन ने कहा था कि वह दुनिया को एक संदेश देना चाहता है कि जो व्यक्ति एक पेट लेकर पैदा होता है वह दो हाथ और दो पैर भी लेकर आता है। क्योंकि चीन को अपने लोगों से काम लेना आता है इसलिए आज वह दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन