फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government failed on public expectations, Gumber

जनपेक्षाओं पर विफल हुई सरकार, गुंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Government failed on public expectations, Gumber
कुंदरकी। ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंडिया में कांग्रेस के द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बूथ लेवल पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गुंबर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली नुक्कड़ नुक्कड़ पर घूम कर सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष चौधरी दाऊद खान ने कहा कि देश में जिस प्रकार का माहौल बना है। उससे किसान,नौजवान, युवा, बेरोजगार सभी को सरकार ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। इन समस्याओं का समाधान एकमात्र कांग्रेस को सत्ता में लाने से हल होगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी अहसान अली खान ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। वर्ष 2022 में निश्चित रूप से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और प्रदेश से जंगलराज खत्म होगा। पदयात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर, विजय राजसानी,अनिल शर्मा ,काले,अतीक अहमद एडवोकेट,राजेशपाल, वरिष्ठ नेता चौधरी अहसान अली खान, ब्लॉक अध्यक्ष दाऊद खान, वरिष्ठ नेता आजम अंसारी, नगर अध्यक्ष शौकत नेता, जिला सचिव नासिर सलमानी, सुलेमान इदरीसी, इरफान खान, उमर खान, आदिल खान, आमिर खान,कय्यूम सैफी, हाजी शकूर यजदानी, रजा,कैलाश चन्द्र,दिनेश चौधरी,अनिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed