फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gopal lost in Mahakumbh, reached home safely after ten days

Moradabad News: महाकुंभ में खोए गोपाल, दस दिनों बाद सकुशल पहुंचे घर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Gopal lost in Mahakumbh, reached home safely after ten days
मुरादाबाद। मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए महाकुंभनगर में डुबकी लगाने पहुंचे लाजपतनगर के रहने वाले गोपाल राम आर्या गुम हो गए थे। परेशान परिजन उन्हें खोजते हुए पिछले दस दिनों से इधर-उधर भटक रहे थे। दो दिन पहले गोपाल ने परिवार से संपर्क साधा और दस दिनों के बाद शनिवार को शहर पहुंचे। इस दौरान उनकी आंख से आंसू नहीं थम रहे थे। परिजनों ने भी अपने बीच गोपाल को पाकर इसे गंगा मैया की कृपा बताया। कहा गंगा मैया ने ही गोपाल को दूसरी जिंदगी दी है। गोपाल राम आर्या अपनी पत्नी के साथ 27 जनवरी को महाकुंभनगर पहुंचे थे। अगले ही दिन उन्होंने संगम नोज पर स्नान किया। इसके बाद मौनी अमावस्या पर भी उन्होंने पत्नी के साथ अमृत स्नान किया। स्नान करके लौटते हुए उनका पत्नी का साथ छूट गया। घटना को याद करते हुए गोपाल ने बताया कि पत्नी से बिछड़ने के बाद वह परेशान होकर इधर-उधर खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान संगम नोज पर हादसा भी हो गया। भीड़ के दबाव में वह कब बेहोश हो गए मालूम ही नहीं। होश में आने के बाद उन्होंने खुद को रैन बसेरे में पाया। उनका मोबाइल भी गायब था।
विज्ञापन

होश में आने के बाद वह मेले में पत्नी की खोजबीन के लिए दर-दर भटकते रहे। दूसरी ओर परिजन भी उन्हें खोजने के लिए मेले में पहुंच गए। परिजन काफी परेशान रहे और इधर-उधर पिता को तलाशते रहे। खोया-पाया केंद्र की मदद से परिवार और गोपाल का संपर्क हुआ। इसके बाद गोपाल और उनका परिवार शनिवार को सकुशल शहर वापस लौटा। पति को देखकर पत्नी गोविंदी देवी भावुक हो उठीं। कहा सात दिन का समय सात साल की तरह कटे हैं। भगवान पर भरोसा था कि उनके पति सकुशल वापस लौटेंगे। गंगा मैया ने सुन ली। फिर से गंगा में डुबकी लगाने के लिए जाएंगे। गोपाल के सही-सलामत घर लौटने पर क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा, नितिन कुमार, संजीव कश्यप, अतुल कश्यप, अनवर अली और रिजवान हसन ने उनका स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed