फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goondaraj will run in the state or bulldozers on goons, decide you

प्रदेश में गुंडाराज चलेगा या गुंडों पर बुलडोजर, तय करें आप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Goondaraj will run in the state or bulldozers on goons, decide you
मुरादाबाद। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा पर तीखे प्रहार किए। सपा प्रदेश में गुंडाराज चाहती है। जिन्ना का राग अलापने वाले प्रदेश चलाएंगे या जय श्रीराम का नारा लगाने वाले। अब आपको ये तय करना है कि प्रदेश में गुंडाराज चलेगा या गुंडों पर बुलडोजर। भाजपा विकास की बात करती है, जबकि सपा एमवाई गणित की बात करती है। व्यापारियों ने भाजपा के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री पर विश्वास जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायत भवन में आयोजित भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश से बुलडोजर और बुल हटाने की बात कही है, जो उनकी नीयत बताती है। जो बोओगे वही फसल काटोगे। जो लोग एमवाई की गणित लेकर चल रहे हैं वह बाहर हो जाएंगे। उनकी छाती पर फिर बुलडोजर चलेगा। क्या प्रदेश एमवाई गणित से चलेगा या विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से चलेगी।
विज्ञापन

व्यापारियों के बारे में कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना की मार में भी व्यापारियों ने भाजपा के सिद्धांतों और प्रधानमंत्री पर विश्वास जताया है। इसके लिए व्यापारियों को दिल से सलाम करता हूं। सम्मेलन में व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में ये रहे मौजूद
- व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एससी-एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, विभु बंसल, विपिन गुप्ता, विनोद गुप्ता, राहुल सेठी, श्यामविहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, शरद चतुर्वेदी, पुनीत अग्रवाल, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
एक मांगा तीन कॉमन फेसल्टी सेंटर दिया
मुरादाबाद। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुरादाबाद का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मिलने आया था। एक कॉमन फेसल्टी सेंटर की मांग की थी। मैंने तीन सेंटर दिया। इसके लिए दस करोड़ का अनुदान भी दिया है। कोडिंग प्लांट लगवाया जाएगा। साढ़े चार साल में मुरादाबाद में 4000 नई इकाइयां खड़ी की गई। 3125 लाख रुपये लोन दिया है। 2500 लोगों को टूल किट दिया गया है।

किराना स्टोर भी एमएसएमई में होंगे शामिल
मुरादाबाद। व्यापारी सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि किराना स्टोर, ई-कॉमर्स, मनोरंजन का बिजनेस करने वाले भी अब एमएसएमई में शामिल होंगे। वह भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का भरपूर लाभ उठाएंगे। पहले इसके लिए 25 लाख लोन दिया जाता था, अब एक करोड़ कर दिया गया है। छोटे किराना स्टोर वाले भी आवेदन करेंगे तो उन्हें लोन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed