फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GM TP Singh inspects Moradabad railway station Bareilly Chandausi Indian Railway news

मुरादाबाद: जीएम टीपी सिंह ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गहराई से लिया व्यवस्था का जायजा

Thu, 28 Nov 2019 01:08 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 28 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
GM TP Singh inspects Moradabad railway station Bareilly Chandausi Indian Railway news
निरीक्षण करते जीएम टीपी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह गुरुवार सुबह 8:30 बजे निरीक्षण के लिए स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हेल्थ चेक अप कैंप को देखा। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


इसके बाद टीपी सिंह रनिंग रूम में पहुंचे और यहां स्टाफों के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एक-एक बिंदु पर गहराई से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को उन्होंने अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल मुख्यालय से आए इंजीनियरों की टीम भी मौजूद रही। 
विज्ञापन


बता दें कि जीएम के दौरे को लेकर अधिकारी कई दिन पहले से तैयारियों में जुटे हुए थे। बताया गया कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने के बाद जीएम मुरादाबाद से लेकर बरेली तक विंडो निरीक्षण करेंगे। बरेली से चंदौसी होते हुए वो शाम को फिर मुरादाबाद पहुंचेंगे। चंदौसी से मुरादाबाद तक  105 किलोमीटर स्पीड ट्रायल भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed