फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girlfriend reached boyfriend s house in Kundarki Moradabad family members worried

प्रेमी के घर पहुंची लड़की: प्रेमिका की हरकत से आशिक की 36 घंटे से अटकी सांसें, लड़के के घरवाले भी हैरान-परेशान

Sun, 18 Jun 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

युवक का क्षेत्र के दूसरे गांव की युवती से रिश्ता तय हो गया और कुछ ही दिन बाद शादी होनी थी। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो वह शनिवार सुबह आठ बजे प्रेमी के घर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Girlfriend reached boyfriend s house in Kundarki Moradabad family members worried
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी में दूसरी लड़की से रिश्ता तय होने पर एक युवती 36 घंटों से अपने प्रेमी के घर डेरा डाले हुए है। सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन युवती प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी है और शादी नहीं होने पर जान देने की बात कह रही है।  

विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से तीन साल से चोरी छिपे प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक का क्षेत्र के दूसरे गांव की युवती से रिश्ता तय हो गया और कुछ ही दिन बाद शादी होनी थी। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो वह शनिवार सुबह आठ बजे प्रेमी के घर पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी उजागर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कहा कि मैं अपने प्रेमी से ही शादी करूंगी वरना जान दे दूंगी। कुछ लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया तो वह अपनी जिद पर ही अड़ी रही। इस घटना क्रम के चलते युवक भी अपने घर पर नहीं लौटा है। मामले में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है। उन्होंने युवक पर बेटी के साथ शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि युवक का उसकी मंगेतर के साथ निकाह हो गया है। रविवार देर शाम तक युवती अपने प्रेमी के घर ही डेरा डाले हुई थी। यह प्रेम प्रसंग का प्रकरण कई गांवों में ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच निकाह की बात चल रही है, अगर सहमति नहीं होती है, तो तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed