{"_id":"a73bdda26e7877731b1b817cae03a622","slug":"girl-student-kidnep-and-gang-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने बहाने से प्रेमिका को जंगल में बुला लिया और साथियों की मदद से बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। किसी से बताने पर वीडियो क्लीपिंग को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई।
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता भोजपुर के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के गोधी निवासी आशकार से प्रेम संबंध थे। आरोपी आशकार ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिंक संबंध बनाए और कन्या विद्या धन के बीस हजार रुपये भी ले लिए।
युवती ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। करीब दो माह पहले आरोपी आशकार ने युवती को बहाने से जंगल में बुला लिया। कुछ ही देर में वहां नसीम, अकबर निवासी हटहट और सालीम निवासी हमीरपुर भी पहुंच गए। चारों ने युवती को बंधक बना लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। इसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में पुलिस या किसी और से कुछ बताया तो वह वीडियो क्लीपिंग को इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर भोजपुर थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए पीड़िता को ही थाने से टरका दिया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांचपड़ताल की जा रही है। हालांकि घटना भोजपुर क्षेत्र की है।