फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dirty act with girl in Civil Lines, threat to make video viral

Moradabad: सिविल लाइंस में युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी की हो रही तलाश

Tue, 23 Jan 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2024 05:07 AM IST
सार

सिविल लाइंस निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।

विज्ञापन
Moradabad: Dirty act with girl in Civil Lines, threat to make video viral
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीन दयाल निवासी रोहित अग्रवाल से होली पर उसकी मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

 

तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातचीत करने लगा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। तब आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुला लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली थी।

विज्ञापन

 

25 दिसंबर 2023 की रात करीब साढ़े आठ बजे युवती अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान आरोपी पहुंच गया और उसने फिर से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर गया है कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वह उसकी हत्या कर देगा और वीडियो भी वायरल कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed