फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped after intoxicating her with cold drink

Moradabad News: कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Girl raped after intoxicating her with cold drink
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती को एक रिश्तेदार ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से युवती की अश्लील वीडियो बना ली। युवती के विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी मौसा और आरोपी उसके चचेरे भाई समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित पुलिस को बताया था कि जनपद अमरोहा के रेहरा थाना क्षेत्र में उनका साढू रहता है। 2018 में साढू उनकी बेटी को अपने साथ अपने घर ले गया था। इसी दौरान साढू के चचेरे भाई ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जल में फंसा लिया। आरोप है कि मौसा ने युवती से छेड़खानी की और युवक ने कुछ लोगों की मदद से उसे कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ पीला दिया। इससे युवती बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। तब आरोपी ने शादी कराने की बात कहकर चुप करा दिया। इसके बाद युवती अपने घर आ गई।10 अप्रैल को 2023 को युवक यहां उसके गांव आ गया। उसने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद युवती गुमसुम रहने लगी।मां के पूछने पर युवती ने उसको अपनी आपबीती सुनाई।युवती की मां आरोपी युवक के घर अमरोहा गई। उसने युवक के परिजनों से शादी करने की बात रखी लेकिन उन्होंने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस मामले में आरोपी युवक, उसके मौसा समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed