{"_id":"61c4cef6cf73950167365312","slug":"girl-raped-accused-arrested-city-news-mbd4136883107","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। गाजियाबाद निवासी एक युवती ने संभल के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि फेसबुक के जरिये युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया और यहां अपने एक रिश्तेदार के घर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। मुगलपुरा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद जनपद के मंसूरी थानाक्षेत्र निवासी युवती ने मुगलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिये संभल के चमन सराय निवासी आदिल से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और मुरादाबाद मिलने के लिए बुला लिया था। 19 दिसंबर को आरोपी आदिल ने उसे मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान में अपने रिश्तेदार के घर ले गया। आरोप है यहां आरोपी आदिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर 21 दिसंबर को पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इस मामले में बृहस्पतिवार को एसआई दिनेश कुमार शर्मा की टीम ने आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।