फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: woman called girl and took her home, sons did dirty things by making her drink intoxicants

Moradabad: युवती को बुला घर ले गई महिला, नशीली चीज पिलाकर बेटों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी पर केस दर्ज

Tue, 30 Apr 2024 05:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 05:11 AM IST
सार

मूंढापांडे निवासी युवती को एक महिला अपने घर बुलाकर ले गई। आरोप है कि उसे नशे की चीज खिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद महिला के बेटों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: woman called girl and took her home, sons did dirty things by making her drink intoxicants

विस्तार

मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में एसएसपी के आदेश से मूंढापांडे थाने में एक महिला, उसकी दो बेटी और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


26 वर्षीय पीड़ित युवती ने थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि कुंदरकी के गांव लालढाया निवासी आरेफीन उसे बुलाकर अपने घर ले गई। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप लगाया कि उसके बाद परवीन के बेटे तौसीब और नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी आरेफीन ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया, जिसमें उसकी मां परवीन भी शामिल रही। बाद में तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल करके आरोपी आरेफीन ने पीड़िता को धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नदीम पीड़िता के घर पहुंच कर धमकी दिया कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। मूंढापांडे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी तौसीब, उसके भाई नदीम, बहन आरेफीन और मां परवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed