फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl gang raped after drinking intoxicating tea, husband's friend arrested

नशीली चाय पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पति का दोस्त गिरप्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Girl gang raped after drinking intoxicating tea, husband's friend arrested
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता का कहना है कि पति ने उसे नशीला चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद पति ने उसके हाथ पैर बांध दिए। आरोप है कि देवर और पति के दोस्त ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी पति के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती का निकाह चार अप्रैल 2021 को मूंढपांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती ने भोजपुर थाने में आरोपी पति, देवर और पति के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि शादी के बाद से ही पति ने अत्याचार करना शुरू कर दिया था। कई बार नशीली गोलियां खिलाकर उसका शोषण किया। आरोप है कि 29 जून की रात भी आरोपी पति ने उसे चाय में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि पति ने उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद देवर और पति के दोस्त मोहम्मद रफी निवासी मिलक गोधी थाना भोजपुर ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। भोजपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed